बुधवार, 1 जुलाई 2026

सुखदर्शन White Spider Lily

सुदर्शन, या सुखदर्शन, एक सजावटी पौधा है. ये पौधा बल्ब से उगाया जाता है. यह लिली किस्म का पौधा है. इसकी पत्तियां लम्बी, चिकनी हरी होती हैं. इनकी लम्बाई लगभग दो फिट तधा चौड़ाई दो से तीन इंच तक होती है. इस पौधे में साल में एक बार फूल खिलते हैं. इसकी जड़ से एक लम्बी शाखा निकलती है जिसमें दस बारह कलियां निकलती हैं और उनसे फूल खिलते हैं. 

अंग्रेजी में इसे White Spider Lily कहते हैं. इसका यह नाम इसलिए पड़ा है कि इसके फूल से छ लम्बी पंखुड़ियां निकलती हैं जैसे मकड़ी की टाँगें होती हैं. इसके फूल से जो तंतु निकलते हैं उनपर छ केसर के आकर के लम्बे तंतु लगे रहते हैं जो इसके फूल को बहुत खूबसूरत बनाते हैं. 


इसमें हल्की खुशबु भी होती है. इसके खिलने का समय बरसात का है. फूल शाम को चार बजे के आस पास खिलता है और रात भर अपनी सुंदरता बिखेरता है. 

इसके पत्तों को गर्म करके निचोड़ने से चिपचिपा गाढ़ा रस  निकलता है. इसे लोग कान में दर्द होने पर कान में डालते हैं. इसका प्रभाव सूजन घटाने वाला और दर्द में सुकून  देने वाला  है.इससे कान के दर्द में राहत मिलती है. 

इसमें कैंसर रोधी गुण भी  हैं. लेकिन इसका प्रभाव ज़हरीला है और खाने की दवा में प्रयोग नहीं किया जा  सकता. इसके गलत प्रयोग से उलटी, दस्त, मतली, आँतों में सूजन हो जाती है. इसे बच्चो की पहुंच से दूर रखें। 

 

Popular Posts

सुखदर्शन White Spider Lily

सुदर्शन, या सुखदर्शन, एक सजावटी पौधा है. ये पौधा बल्ब से उगाया जाता है. यह लिली किस्म का पौधा है. इसकी पत्तियां लम्बी, चिकनी हरी होती हैं. इ...